
टिटिलागढ़। स्थानीय महावीर पंचायत धर्मशाला में श्री परशुराम सभा की बैठक आयोजित हुई। इसमें 22 अप्रैल को परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाने को लेकर चर्चा हुई एवं नए पदाधिकारियों का चयन हुआ। इस दौरान अध्यक्ष के रूप में आरूष शर्मा, सह-अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव मिंटू शर्मा, सहसचिव निरंजन शर्मा, कोषाध्यक्ष पीयूष शर्मा चुने गए। नए पदाधिकारियों को दिनेश शर्मा, देवी प्रसाद शर्मा, सुनील शर्मा, पितांबर शर्मा, नेमी शर्मा, मोहन फौजी शर्मा, राजेश शर्मा, हरीश शर्मा, ईश्वर शर्मा, गंगाधर शर्मा, मनोज शर्मा, विवेक शर्मा, दीपक शर्मा आदि की उपस्थिति में पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने पदभार सौंपा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
