Home / Odisha / 5-टी रूपांतरित स्कूलों को कंप्यूटर आपूर्ति का मुद्दा विधानसभा में उठा
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

5-टी रूपांतरित स्कूलों को कंप्यूटर आपूर्ति का मुद्दा विधानसभा में उठा

भुवनेश्वर। नेता प्रतिपक्ष जयनारायण मिश्र ने आज शून्यकाल में 5-टी रूपांतरित स्कूलों को प्रदान किए जा रहे कंप्यूटरों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 5 स्कूलों को उपलब्ध कराए गए कंप्यूटर में सुब्रत छाटोई नामक व्यक्ति की क्या भूमिका है, यह स्पष्ट किया जाना चाहिए।

उन्होंने पूछा कि राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी सचिव व राज्य के 5-टी सचिव के साथ सुब्रत छाटोई का क्या संबंध है? उन्होंने कहा कि बलांगीर में जाली सर्टिफिकेट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, उसके साथ वनिक इंस्टीट्यूट का क्या संबंध है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा काफी महत्वपूर्ण है, इस कारण राज्य सरकार का कोई प्रतिनिधि सदन में बयान दे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …