भुवनेश्वर। झारसुगुड़ा विधानसभा सीट के लिए चुनाव की घोषणा हो गई है। अब इस सीट पर जीत को लेकर विभिन्न पार्टियों द्वारा दावा किए जा रहे हैं।
बीजू जनता दल के उपाध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र ने कहा कि झारसुगुड़ा उपचुनाव में बीजू जनता दल की बड़ी जीत निश्चित है। लोगों ने तय कर लिया है कि वे बीजद के पक्ष में ही मतदान करेंगे। दूसरे स्थान के लिए कांग्रेस व भाजपा के बीच टक्कर होगी। बीजद की जीत पर किसी को संशय नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा, इस बारे में पार्टी के मुखिया नवीन पटनायक की निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि नव किशोर दास की बेटी दीपाली दास उनके पिता से जुड़े सभी कार्यक्रमों में जा रही हैं। विपक्ष कोई भी मुद्दा उठाये वहां कारगर नहीं होगा। बीजद की ही जीत होगी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
