भुवनेश्वर। वर्ष 2022 में टीबी उन्मूलन में ओडिशा देश में दूसरे स्थान पर रहा है। यह जानकारी आज यहां राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है। बताया जाता है कि इंडिया टीबी रिपोर्ट-2023 में वर्ष 2022 के लिए टीबी रोग के उन्मूलन में प्रगति हासिल करने वाले प्रमुख राज्यों की सूची में ओडिशा को देश में नंबर 2 स्थान दिया गया है। विभाग ने इसका श्रेय टीम हेल्थ ओडिशा के सभी सदस्यों को समर्पित प्रयासों को दिया है और कहा है कि इसे संभव बनाने के लिए बधाई दी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
