Home / Odisha / मनमोहन सामल भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
MANMOHAN-SAMAL

मनमोहन सामल भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

  • कहा-साल 2024 में राज्य की जनता को मजबूत विकल्प देगी पार्टी

भुवनेश्वर। मनमोहन सामल को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रुप में नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तत्काल प्रभाव से उन्हें इस पद पर नियुक्त किया है। वह वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती का स्थान लेंगे। आगामी 2024 से पहले पार्टी के संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी उन पर होगी।

प्रदेश अध्यक्ष के रुप में नियुक्त किये जाने की घोषणा के बाद मनमोहन सामल ने कहा कि राज्य में जो सरकार है, वह अन्याय, अत्याचार व भ्रष्टाचार में डुबी हुई है। इस अन्याय, अत्याचार व भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा लडाई लड़ेगी। साल 2024 में वर्तमान की सरकार को बदला जाएगा। इस चुनाव में भाजपा राज्य की जनता को मजबूत विकल्प देगी। सभी को साथ लेकर सभी के सहयोग से पार्टी आगे बढ़ेगी।

सामल भाजपा के कद्दाबर नेता रहे हैं। वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रुप में उन्होंने पहले भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह भाजपा–बीजद गठबंधन सरकार में मंत्री भी रहे हैं। वह राज्यसभा के सदस्य भी रहे।

सामल छात्र राजनीति से आये हैं। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ने के बाद भद्रक महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष के रुप में निर्वाचित हुए थे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …