-
केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ओडिशा के मुख्यमंत्री व केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र
भुवनेश्वर। ओडिशा में हाथियों व अन्य वन्यप्राणियों की मृत्यु को लेकर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने गहरी चिंता व्यक्त की है। प्रधान ने राज्य में हाथियों की सुरक्षा व संरक्षण को लेकर आवश्यक कदम उठाये जाने का अनुरोध करते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक व केन्द्रीय जंगल व पर्यवारण मंत्री भूपेंदर यादव को अलग-अलग पत्र लिखा है।
प्रधान ने अपने पत्र में कहा कि ओडिशा में हाथिय़ों की मृत्यु की घटनाएं निरंतर बढ़ रहीं हैं। हाथी व मनुष्य के बीच संघर्ष हमारे लिए आज सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है। गत एक दशक में राज्य में कुल 784 हाथियों की मौत होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसमें से गत तीन सालों में ही 245 हाथिय़ों की मौत हुई है। हर साल औसतन 80 हाथियों की मौत हो रही है। केवल इस मार्च के माह में ही राज्य में सात हाथियों की मौत हो चुकी है, जो कि गत तीन वर्षों में सर्वाधिक है। अधिकांश हाथियों की मौत बिजली के करंट लगने, ट्रेन व सड़क दुर्घटना में हो रही है, जो कि दुःख का विषय है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
