Home / Odisha / हथियार के बल पर पोस्टल विभाग के कर्मचारी से आठ हजार की लूट

हथियार के बल पर पोस्टल विभाग के कर्मचारी से आठ हजार की लूट

राजेश दाहिमा, राजगांगपुर

डाक विभाग (पोस्टल) के एक कर्मचारी से हथियार के बल पर आठ हजार रुपए लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने पर राजगांगपुर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
आज दिन के दस बजे स्थानीय कुटनिया पोस्ट आफिस में कार्यरत विश्व कल्याण मिश्रा राजगांगपुर शहर स्थित पोस्ट आफिस से नगद आठ हजार रुपए एवं कुछ कागजात लेकर कुटनियां जाने के क्रम में भालूदुमा के पास पहले से घात लगाए बैठे दो लुटेरे ने हथियार का भय दिखाते हुए उस पर हमला कर दिया। वहीं उसके पास से नगद आठ हजार एवं कागजात छिन कर फरार हो गए।
गंभीर हालत में जख्मी विश्वकल्याण मिश्रा पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर राजगांगपुर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए उसे स्थानीय शांति सेवा सदन में भर्ती करवाया। बताया जाता है कि उसके सिर में आठ टांके लगाए गए हैं।
पुलिस मामला दर्ज करते हुए मामले की गंभीरता के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …