भुवनेश्वर. कोरोना वायरस के संक्रमण के आशंका को ध्यान में रख कर राज्य सरकार बुजुर्ग व अन्य लोगों को दिये जाने वाली भत्ता को पहले दे देने का निर्णय किया है. हिताधिकारियों को चार माह का भत्ता पहले ही एक साथ दिया जाएगा. राज्य के सामाजिक सुरक्षा व दिव्यांग सशक्तिकरण मंत्री अशोक पंडा ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हिताधिकारियों को चार माह का भत्ता पहले ही देने के लिए निर्देश दिया है. उनके इस निर्देश के आधार पर हिताधिकारियों को अप्रैल, मई, जून व जुलाई माह का भत्ता पहले ही दे दिया जाएगा.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
