बालेश्वर। जिले में आज दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी। बताया जाता है कि एक हादसे में जिले के सिंगला थाना क्षेत्र के गिलायोड़ी गांव के राकेश राउत रूपसा थाने के पास एक ट्रेन की चपेट में आ गये। पुलिस ने उसका शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच यह पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है कि राकेश की मौत दुर्घटना में हुई थी या उसने आत्महत्या की थी।
एक अन्य हादसे में जिले के बस्ता मछिया मठ के पास आज तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी हेमंत देहुरी के रूप में हुई है। इस मामले की भी जांच की जा रही है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
