कटक। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल कटक द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दो चरण में मनाया गया। प्रथम चरण में कार्य समन्वय तथा घर तथा द्वितीय चरण में प्रेरणा सम्मान आधारित कार्यक्रम रहा। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के द्वारा की गई। प्रेरणा गीत का संगान मंडल की बहनों द्वारा किया गया। अध्यक्ष हीरा बैद ने सभी का स्वागत किया एवं अभिनंदन किया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन सायर देवी सिंघी ने किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण 24 कामकाजी महिलाओं का सम्मान किया गया, जो घर और व्यवसाय से तालमेल बनाए रखती है। सुमन बेताला ने उनका परिचय एवं व्यवसाय की जानकारी सदन के समक्ष रखी। इनके व्यवसाय की अभिवृद्धि के लिए अंकिता लूनिया द्वारा निर्मित वीडियो का प्रचार प्रसार किया। तथा कई प्रतिभागियों के अनुभव भी सुने गए। कार्यक्रम के दूसरे चरण प्रेरणा सम्मान में गीतांजलि जेना, इंस्पेक्टर, साइब क्राइम ब्रांच को सम्मानित किया गया।
अभिनंदन पत्र का पठन सुनीता बेंगानी ने किया। अभातेममं की कार्यकारिणी सदस्य इंदिरा लुनिया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित की कथा गीतांजलि जेना के जीवन का परिचय भी दिया। वरिष्ठ श्रावक मंगल चंद चोपड़ा ने महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। गीतांजलि जेना ने साइबर क्राइम के बारे में समझाया और बचने को लेकर सुझाव दिया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री शशि बिनायकिया ने किया तथा आभार ज्ञापन सह मंत्री कविता चोपड़ा ने किया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
