Home / Odisha / सड़क हादसे में सरपंच की मौत

सड़क हादसे में सरपंच की मौत

पुरी। जिले के सत्यवादी प्रखंड अंतर्गत बीर रामचंद्रपुर पंचायत की सरपंच दीपा बेहरा की मौत सड़क हादसे में हो गयी। बताया जाता है कि निमापड़ा-बालंगा रोड पर डेल्टा चौक के पास आज एक डंपर ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे सरपंच की मौत हो गयी। ट्रक दीपा की मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद उसके सिर पर चढ़ गया था। वह अपने दो रिश्तेदारों के साथ शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। हालांकि, उसके रिश्तेदार बाल-बाल बच गए और उन्हें मामूली चोटें आईं।

ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि निमापड़ा पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …