-
एक और घायल ने दम तोड़ा
भुवनेश्वर। खुर्दा के भुसंदपुर में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई। गंभीर रूप से झुलसे एक अन्य व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। इससे पहले घटना के दिन कुल पांच लोगों की मौत हुई।
मृतक की पहचान महेश्वर बेहरा (23) के रूप में हुई है, जिसका इलाज चल रहा था। गंभीर रूप से झुलसी एक अन्य पीड़ित अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। हादसे में बंदवन साहू, निरंजन बेहरा, बरजू बेहरा और सहदेव बेहरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य पीड़ित दलगोविंद बेहरा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
घटना के बाद खुर्दा में कई अवैध पटाखा निर्माण इकाइयों पर छापा मारा गया है और उन्हें सील कर दिया गया।
सूत्रों ने कहा कि जिला प्रशासन उस घर को गिराने की तैयारी कर रहा है, जहां विस्फोट हुआ था, क्योंकि यह सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
