-
राज्य सरकार ने अलोकतांत्रिक व तानाशाही शासन परंपरा का परिचय दिया है – जय नारायण मिश्र
भुवनेश्वर। राज्य में बदहाल कानून व्यवस्था, नव किशोर दास हत्या मामले की धीमी जांच, आंदोलनकारी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया जुल्म राज्य की जनता को व्यथित कर दिया है। राज्य में शासन कैसे चल रहा है और कौन चला रहा है यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थित में राज्यपाल का हस्तक्षेप जरुरी प्रतीत होता है। इस कारण राज्यपाल से भाजपा के विधायक मिलकर उन्हें इस संबंध में हस्तक्षेप की मांग की है। राजभवन में जाकर राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपने के बाद प्रतिपक्ष के नेता जय नारायण मिश्र ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले राज्य के एक कैविनेट मंत्री को दिनदहाड़े पुलिस कर्मचारी ने हत्या करने की घटना ने राज्य के जनता को स्तब्ध कर दिया है। इस मामले में पुलिस की जांच दिशाहीन हो चुकी है तथा सच्चाई सामने आयेगी ऐसा लग नहीं रहा है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। इसके खिलाफ जब भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आंदोलन कर रहे थे, तब उन पर पुलिस द्वारा हमला किया गया। उन्हें संगीन धाराओं में जेल में डाला गया। अमानुषिक हमला करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो रही है। इसलिए हमने राज्यपाल से इस बारे में हत्क्षेप की मांग की है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
