Home / Odisha / सही समय पर न्याय सुनिश्चित करने को सरकार प्रतिवद्ध – किरेन रिजिजु

सही समय पर न्याय सुनिश्चित करने को सरकार प्रतिवद्ध – किरेन रिजिजु

भुवनेश्वर। देश के आम नागरिकों को सही समय पर न्याय प्रदान सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिवद्ध है। केन्द्रीय विधि मंत्री किरेन रिजिजु ने ये बातें कहीं। पूर्वी क्षेत्र के राज्यों के केन्द्र सरकार के विधि अधिकारी व स्टैंडिंग काउंसिल के सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए रिजिजु ने ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय व्यवस्था समय की गति के साथ परिवर्तित हो रहा है। देरी से मिले न्याय नहीं है। आम लोगों को न्याय सही समय पर मिले यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिवद्ध है।

उन्होंने कहा कि हम न्यायालयों में क्षेत्रीय व मातृभाषाओं को प्रोत्साहन दे रहे हैं। ओडिशा के जिला व हाईकोर्ट में भी ओड़िया भाषा का इस्तेमाल होना चाहिए। हमारे पास टेक्नालाजी है तथा अनुवाद कराने की व्यवस्था भी है।

इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल, झारखंड, छतीसगढ़, असम, सिकिम, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर व अरुणाचल प्रदेश के विधि अधिकारी व स्टैंडिंग काउंसिल शामिल हुए।

उद्घाटन कार्यक्रम में सुप्रीमकोर्ट के न्यायाधीश बीवी नागारत्न, ओडिशा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एस मुरलीधर भी शामिल थे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …