Home / Odisha / गिरिधर गमांग ने बजाया ढाप, पत्नी ने किया नृत्य

गिरिधर गमांग ने बजाया ढाप, पत्नी ने किया नृत्य

  • आदिवासी त्योहार कारज में पूर्वजों को दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीआरएस नेता गिरिधर गमांग को कल रायगड़ा के पद्मपुर ब्लॉक के अंतर्गत खिलापदर गांव में आदिवासी वाद्य यंत्र ढप बजाते देखे गये। इस दौरान उनकी पत्नी हेमा गमांग को अन्य आदिवासियों के साथ धुन पर नाचते नृत्य करते हुए देखा गया। बताया जाता है कि गमांग दंपति एक त्योहार में शामिल हुए थे।

रायगड़ा और कोरापुट के मूल निवासी एक आदिवासी त्योहार कारज में भाग लेते हैं और इसी दौरान गमांग दंपति ने संगीत बजाया और नृत्य किया। यह त्योहार पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है।

पत्रकारों से बात करते हुए हेमा गमांग ने कहा कि हम 25 साल के अंतराल के बाद आज यह त्योहार मना रहे हैं। हम अपने समाज के समग्र विकास के लिए इस अनुष्ठान के माध्यम से अपने पूर्वजों का आह्वान करते हैं।

गिरिधर गमांग ने कहा कि हम इस दौरान मेहमानों का मनोरंजन करते हैं। लोग अपने रिश्तेदारों से मिलने जाते हैं और अपने पूर्वजों का आशीर्वाद लेते हैं। हालांकि यह हर 10 साल में मनाया जाता है, लेकिन इस बार हम 25 साल बाद ऐसा मनाया जा रहा है और यह दो दिनों जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि गिरिधर गमांग पहली बार 1972 में कोरापुट से 5वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। इसके बाद वे साल 1977, 1980, 1984, 1989, 1991, 1996, 1998 और 2004 में फिर से लोकसभा के लिए चुने गए। इस बीच वह 17 फरवरी, 1999 से 6 दिसंबर, 1999 तक ओडिशा के मुख्यमंत्री थे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …