Home / Odisha / भुवनेश्वर में निकली श्रीश्याम फाल्गुनी निशान शोभायात्रा

भुवनेश्वर में निकली श्रीश्याम फाल्गुनी निशान शोभायात्रा

  •  लगभग एक हजार भक्तों ने लिया हिस्सा

  •  सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन गुप्ता तथा सचिव सुरेश कुमार अग्रवाल ने शानदार सफलता पर खुशी जताई

  •   युवा समाजसेवी साकेत अग्रवाल और उसकी युवा टीम ने दिया पूर्ण सहयोग

भुवनेश्वर। राजधानी स्थित स्थानीय मिलन मैदान लक्ष्मीसागर से भुवनेश्वर, झारपाड़ा श्रीश्याममंदिर तक श्रीश्याम फाल्गुनी निशान शोभा यात्राः2023 निकाली गई, जिसमें लगभग एक हजार भक्तों ने हिस्सा लिया। सभी बाबा भक्त भाई पीली कमीज और सफेद पाजामा में थे वहीं सभी मां भक्त हल्की पीली साड़ी में थीं। सभी के हाथों में निशान था और होंठों पर बाबा खाटूनरेश का गगनभेदी जयकारा था।

उस दौरान स्थानीय पुलिस एएसआई जयंती स्वाईं की कुशल देखरेख में सुरक्षा के पोख्ता इंतजाम देखने को मिले। लक्ष्मीसागर मिलन मैदान से बैण्ड-बाजे के साथ यह निशान शोभायात्रा श्रीश्याममंदिर झारपाड़ा पधारीं, जहां बाबा खाटूनरेश के फूलों से सजे दिव्य दरबार में सभी ने अपने-अपने निशान के साथ बाबा के दर्शन किए और अपने-अपने निशान बाबा के मंदिर के गुंबज पर लगा दिए। कार्यक्रम के संयोजक युवा समाजसेवी साकेत अग्रवाल और उसकी युवा टीम ने आयोजित फाल्गुनी महोत्सव निशान शोभायात्रा को पूरी तरह से सफल मनाने में  पूर्ण सहयोग दिया।

फाल्गुनी निशान शोभा यात्रा की पूर्ण कामयाबी पर सेवाट्रस्ट के अध्यक्ष पवन गुप्ता, सचिव सुरेश कुमार अग्रवाल तथा सभी ट्रस्टियों ने सफलता पर खुशी जताई। बच्चे भी निशान शोभायात्रा में बढ-चढकर हिस्सा लिए। अंत में सभी भक्तगण मंदिर की ओर से आयोजित स्वरुचि अल्पाहार लिया, जिसमें आनंद पुरोहित,राधेश्याम तथा चिरंजी आदि का सहयोग सराहनीय रहा। श्रीश्याम मंदिर के मुख्य पुजारी पण्डित नन्दू जी तथा उनके समस्त सहयोगियों का योगदान सभी बाबा भक्तों के अच्छे –से दर्शन कराने में अच्छा सहयोग रहा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …