Home / Odisha / दक्षिणी कोरापुट में भूकंप के हल्के झटके

दक्षिणी कोरापुट में भूकंप के हल्के झटके

  •  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से 129 किलोमीटर पूर्व में स्थित था केंद्र

भुवनेश्वर। ओडिशा के दक्षिणी कोरापुट जिले में आज तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता का भूकंप आज सुबह 5.05 बजे आया।

भूकंप का केंद्र छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से 129 किलोमीटर पूर्व में स्थित था। हालांकि, भूकंप में किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं है। बताया जाता है कि नारायणपाटणा और आसपास के इलाकों जैसे लक्ष्मीपुर और बंधुगांव के लोगों ने झटका महसूस किया और घबरा गए। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने कहा कि उन्हें झटके महसूस हुए और साथ ही गर्जन की आवाज भी सुनाई दी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …