Home / Odisha / मिशन शक्ति कम्युनिटी पार्टनरों को मिली साइकिल

मिशन शक्ति कम्युनिटी पार्टनरों को मिली साइकिल

  • आप लोगों की भागीदारी मिशन शक्ति को एक नंबर कार्यक्रम बनाने में सफल हुई – मुख्यमंत्री

  • मुख्यमंत्री ने 8 हजार लोगों के बीच बांटी साइकिलें

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज लोकसेवा भवन के कॉन्वेंशन हाल में आयोजित एक कार्यक्रम में 8 हजार मिशन शक्ति सामुदायिक सहभागी (कम्युनिटी पार्टनरों) को साइकिल का वितरण किया। स्वच्छकर्मी, स्वच्छ साथी, आहार कर्मी, जल साथी व सुपरवाइजरों को साइकिल प्रदान की गयी है। राज्य के शहरी विकास व आवास निर्माण व मिशन शक्ति विभाग द्वारा संयुक्त रुप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों की भागीदारी से मिशन शक्ति एक सफल कार्यक्रम बन पाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में जा रहे हैं और मिशन शक्ति से जुड़ी माताओं से मिल रहे हैं। वे भी नवीन निवास आकर उन्हें भेंट कर रहे हैं। आप लोगों का आत्मविश्वास, उत्साह के कारण ही मिशन शक्ति एक सफल कार्यक्रम बन पाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न शहरों में मिशन शक्ति से जुड़े माता कम्युनिटी पार्टिसिपेशन कार्यक्रम में अनेक कार्य कर रहे हैं। आहार योजना से लेकर वेस्ट मैनेजमेंट, जल साथी स्वच्छ साथी जैसे अनेक कार्य मिशन शक्ति से जुड़ी माताएं कर रही हैं।

इस कार्यक्रम में शहरी विकास व आवास निर्माण मंत्री श्रीमती उषा देवी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …