Home / Odisha / मुख्यमंत्री ने ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज को दिया धन्यवाद
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मुख्यमंत्री ने ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज को दिया धन्यवाद

  • नवीन ने मिलेट को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘द मंडिया सॉन्ग’ गाना भी साझा किया

  • ओडिशा बाजरा मिशन हमारे खेतों और थालियों में जलवायु के अनुकूल अनाज को वापस लाने के लिए एक अग्रणी पहल

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ग्रैमी पुरस्कार विजेता और विख्यात संगीतकार-निर्माता रिकी केज को ओडिशा मिलेट्स मिशन के थीम गीत की रचना के लिए धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘द मंडिया सॉन्ग’ गाना भी साझा किया है।

मुख्यमंत्री ने बाजरा के उपयोग को लोकप्रिय बनाने के लिए मंडिया पर गीत के लिए ओडिशा के कृषि और किसान अधिकारिता विभाग को भी धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा बाजरा मिशन हमारे खेतों और थालियों में जलवायु के अनुकूल अनाज को वापस लाने के लिए एक अग्रणी पहल है।

ओडिशा बाजरा मिशन ओडिशा कृषि और किसान अधिकारिता विभाग का एक प्रमुख कार्यक्रम है। साल 2017 में ओडिशा सरकार ने राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में बाजरा की खेती और खपत को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम, बाजरा मिशन शुरू किया।

भारत सरकार ने भी सभी राज्यों से बाजरा, दालों और तिलहन की खपत को बढ़ावा देने के लिए ओडिशा मिलेट्स मिशन मॉडल को अपनाने का आग्रह किया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …