भुवनेश्वर। राज्य में कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति के खिलाफ में भाजपा युवा मोर्चा के विधानसभा घेराव के दौरान राज्य पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं की पिटाई व एकतरफा कार्रवाई की केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कठोर शब्दों में निंदा की है।
प्रधान ने इस पर ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य में खराब कानून व्यवस्था की स्थिति के खिलाफ विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस द्वारा उन पर जिस ढंग से हमला किया गया व एकतरफा कार्रवाई की गई, उसकी मैं कड़े शब्दों निंदा करता हूं।
उन्होंनें और लिखा कि लोकतंत्र में प्रतिवाद करने का अधिकार सभी को है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता हैं, लेकिन पुलिस ने उनके साथ राजनीतिक कार्यकर्ता के रुप में नहीं बल्कि अपराधी की तरह बरताव करते हुए उन पर अमानुषिक हमला किया है, जो कि चिंता व्यक्त करने वाला है।
उन्होंने कहा कि ओडिशा पुलिस सत्तारुढ़ बीजद के हित की रक्षा करने के लिए नहीं है, बल्कि साढे चार करोड़ ओडिशा के लोगों के सुरक्षा के लिए है। कुछ पुलिस अधिकारी जिस ढंग से एकतरफा कार्रवाई की है, वह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
