Home / Odisha / जगतसिंहपुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो की मौत, तीन गंभीर

जगतसिंहपुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो की मौत, तीन गंभीर

  •  विस्फोट के कारण फैक्ट्री पूरी तरह से नष्ट, एक घर भी चपेट में आया

  •  जांच में जुटी पुलिस

जगतसिंहपुर। जगतसिंहपुर जिले के बालिकुड़ा प्रखंड के इच्छापुर गांव में आज पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग झुलस गये। घायलों में
निर्माण इकाई के मालिक और दो अन्य कर्मचारी शामिल हैं। विस्फोट के बाद घायलों को इलाज के लिए जगतसिंहपुर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल में स्थानांतरित कर दिया गया।
बताया जाता है कि फैक्ट्री के कर्मचारी पटाखे बना रहे थे। इसी दौरान अचानक वहां विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि फैक्ट्री पूरी तरह से नष्ट हो गई और वहां आग ने एक घर को भी चपेट में ले लिया। इसके साथ ही पास में भारी मात्रा में धान रखा हुआ था, वह चपेट में आ गया।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया से कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। शादियों के इस सीजन में पटाखों की भारी मांग के चलते मजदूर काम में व्यस्त थे, लेकिन विस्फोट में दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि यूनिट के मालिक सहित तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की खबर मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पायी। पुलिस ने विस्फोट के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …