Home / Odisha / मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरुद्ध प्रदर्शन

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरुद्ध प्रदर्शन

  •  आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

भुवनेश्वर। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आज ओडिशा की राजधानी भी में विरोध प्रदर्शन किया गया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झंडे-बैनर लिये हुए राजधानी में सड़कों पर उतरे तथा मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार किया। इस दौरान केंद्र सरकार के विरोधी नारे लगाये गये तथा पुतले फूंके गये। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया तथा मनीष सिसोदिया को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया। इसके साथ उन्होंने केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार को हटाने के लिए लोगों से आह्वान किया। इस बीच पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में आप के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …