Home / Odisha / ओडिशा में गर्मी से राहत के आसार नहीं
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में गर्मी से राहत के आसार नहीं

  • भुवनेश्वर में 37 डिग्री तापमान दर्ज

भुवनेश्वर। ओडिशा में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। राजधानी भुवनेश्वर में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मार्च से पहले ही पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में अचानक वृद्धि के कारण ओडिशा में लोगों को गर्मी से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि ओडिशा के कई जिलों में अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है, जो सामान्य तापमान से तीन से पांच डिग्री अधिक है। पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों में पूरे ओडिशा में मौसम शुष्क रहेगा।

शाम में ठंडी हवा दे रही राहत

बताया जाता है कि शाम के वक्त बह रही हल्की ठंडी हवा लोगों को राहत दे रही है। इसके साथ ही राज्य के कई जिलों में भी दिन के शुरुआती घंटों में घना कोहरा छाया हुआ था।

फरवरी में अधिकतम तापमान में वृद्धि

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि फरवरी में अधिकतम तापमान में वृद्धि ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में लोगों के सामान्य जीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। भुवनेश्वर में शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

घने कोहरे को लेकर पीली चेतावनी भी जारी

भुवनेश्वर स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, ओडिशा के कई हिस्सों में घना कोहरा रहेगा और इस संबंध में एक पीली चेतावनी भी जारी की गई है। अगले 24 घंटे के दौरान अनुगूल, ढेंकानाल, कटक, जगतसिंहपुर, केंद्रापड़ा, पुरी, खुर्दा, नयागढ़ जिलों में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

दूसरे दिन 27 फरवरी को सुबह 08.30 बजे तक कटक, ढेंकानाल, जगतसिंहपुर, केंद्रापा जिलों में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …