-
राजधानी भुवनेश्वर में भी तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना
भुवनेश्वर। पिछले एक सप्ताह से शुष्क मौसम का सामना कर रहे ओडिशा में दिन के तापमान में वृद्धि जारी है। हालांकि तटीय ओडिशा के बालेश्वर और खुर्दा जिलों में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। यह जानकारी आज यहां मौसम विज्ञान विभाग केंद्र ने दी। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर आंतरिक ओडिशा के जिलों में न्यूनतम तापमान में कुछ स्थानों पर उल्लेखनीय गिरावट देखी गई, जबकि दक्षिण आंतरिक ओडिशा के जिलों में एक या दो स्थानों पर उल्लेखनीय वृद्धि हुई और ओडिशा में अन्य जगहों पर कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस मालकानगिरि में दर्ज किया गया और सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस ओडिशा के मैदानी इलाकों में फूलबाणी में दर्ज किया गया। भुवनेश्वर और पड़ोसी क्षेत्रों में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा, जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36.0 डिग्री सेल्सियस और 20.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
