Home / Odisha / हाथी दांत की तस्करी की कोशिश करते दो गिरफ्तार

हाथी दांत की तस्करी की कोशिश करते दो गिरफ्तार

भुवनेश्वर। कमिश्नरेट पुलिस ने कल हाथी दांत की तस्करी की एक कोशिश को विफल करते हुए दो आरोपियों को धर-दबोचा है। बताया जाता है कि है कि राजधानी भुवनेश्वर में सैनिक स्कूल स्क्वायर के पास लगभग 3 किलो वजनी हाथी दांत जब्त किया गया और दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान गिरीश कुमार नायक और दीपक साहू के रूप में हुई है। दोनों कंधमाल जिले के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि इस अवैध तस्करी के संबंध में एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मैत्री विहार पुलिस ने सैनिक स्कूल चौक के पास गश्ती की और दोनों को मोपेड पर तस्करी करते हुए पकड़ लिया।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और 160 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। बाद में दोनों आरोपियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 51 के तहत आगे की कार्रवाई के लिए वन रेंजर को सौंप दिया गया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …