Home / Odisha / अनुगूल में भीषण हादसे में तीन की मौत

अनुगूल में भीषण हादसे में तीन की मौत

  •  दो अन्य गंभीर रूप से घायल

अनुगूल। जिले में बांटला थानांतर्गत खलागांव के पास कल रात हुए एक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि यहां एक   तेज रफ्तार से आ रहे हाईवा ट्रक ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी थी। घटना रात करीब 12.30 बजे हुई। ऑटो रिक्शा से लोग कुलसिंह जा रहे थे। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल ने स्थानीय अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान पीतांबर पधान, मुना पधान और गुंडिचा पधान के रूप में बतायी गयी है। घायलों की पहचान पीतांबर की पत्नी जम्भू पधान और उनकी बेटी के रूप में हुई है। इनका इलाज बांटला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार पीताम्बर परिवार सहित अपनी बड़ी बेटी को ससुराल छोड़ने गया था और वहां से लौटते समय वे हादसे के शिकार हुए। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया और मामले की जांच कर रही है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …