-
नोंच-नोंचकर खा रहे थे कुत्ते
पुरी। जिले में सातपड़ा और देवी नदी के मुहाने के बीच कई स्थानों पर ओलिव रिडले कछुओं के कई शव समुद्र तट के किनारे दिखाई दिए। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह थी कि मरे हुए कछुओं को आवारा कुत्ते और अन्य जानवर नोंचकर खा रहे थे। एक अन्य घटना में आज पुरी के नीलाद्री तट पर एक विशाल कछुए का शव मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साढ़े तीन फीट लंबे और ढाई फीट चौड़े कछुए का वजन करीब 50 किलो था। कछुए के शरीर पर गहरा घाव था और खून बह रहा था।
आशंका जताई जा रही है कि कछुआ समुद्र में चल रहे किसी ट्रॉलर की चपेट में आने से मारा गया होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि वास्तव में पुरी समुद्र तट पर इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं।
चूंकि स्थानीय प्रशासन शवों को तुरंत समुद्र तट से हटाने में विफल रहा, जिससे वहां दुर्गंध फैल गयी थी। यहां उल्लेखनीय है कि ओलिव रिडले हर साल ओडिशा देवी के गहिरमाथा तट और रुशिकुल्या नदियों के मुहाने पर आते हैं। समुद्र तट से 20 किमी की दूरी में मछली पकड़ने पर रोक के बावजूद ट्रॉलर संचालक वहां अवैध रूप से मछली पकड़ने का काम करते हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
