Home / Odisha / स्कूल शिक्षा के विकास के लिए दो दिवसीय अंतरिम समीक्षा बैठक आज से
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

स्कूल शिक्षा के विकास के लिए दो दिवसीय अंतरिम समीक्षा बैठक आज से

  • बैठक में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के साथ-साथ ओडिशा समेत छह राज्यों के शिक्षा विभाग के सचिव होंगे शामिल

भुवनेश्वर। स्कूली शिक्षा को मजबूत करने, समाज में आर्थिक दृष्टि से पिछड़े छात्र-छात्राओं को सशक्त करने, शिक्षकों को उत्तम तालिम प्रदान करने के लिए कल गुरुवार से भुवनेश्वर में स्टार्स ( स्ट्रेंगदेनिंग टिचिंग- लर्निंग एंड रेजल्ट फार स्टेट्स) की दो दिवसीय अंतरिम समीक्षा बैठक आयोजित होगी।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित इस स्टार्स समीक्षा बैठक में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान शामिल होंगे। इस परियोजना को छह राज्यों में क्रियान्वित किया जा रहा है। इस कारण इन छह राज्य जैसे ओडिशा, राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल, मध्य प्रदेश व हिमाचल प्रदेश के शिक्षा सचिव इस बैठक में शामिल होंगे।

इस बैठक में केन्द्रीय स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के सचिव, शिक्षा व कौशल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व एनसीईआरटी के अधिकारी शामिल होंगे।

दो दिनों तक चलने वाली इस समीक्षा बैठक में उपरोक्त राज्यों में स्कूली शिक्षा क्षेत्र के विकास पर चर्चा होगी। स्कूली शिक्षा को लेकर राज्यों के वार्षिक योजना, बजट, समग्र शिक्षा पर चर्चा के साथ-साथ राज्यों से सुझाव लिये जाएंगे। भुवनेश्वर में पहली बार इस तरह की बैठक आयोजित की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि स्टार्स परियोजना को क्रियान्वन करने के लिए 2020 अक्टूबर माह में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैविनेट में बैठक में अनुमोदन दिया गया था।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …