Home / Odisha / चार दिनों में निभाया एक जनम का नाता

चार दिनों में निभाया एक जनम का नाता

  •  पांचवें दिन सड़क हादसे में नवविवाहित जोड़े की मौत

ब्रह्मपुर। कहा जाता है कि जन्म और मृत्यु पर किसी के वश में नहीं है। मृत्यु कब आयेगी किसी को पता नहीं। कुछ ऐसे ही जीवन चक्र में सात जनमों तक साथ निभाने की कसम खाने वाले एक नवविवाहित दंपति ने चार दिनों तक एक जनम के नाते को पूरा किया। दुर्भाग्यवश पांचवें दिन एक सड़क हादसे में दंपति की मौत हो गयी। इस घटना से न सिर्फ परिवार में, बल्कि इलाके और लड़की के मायके में भी शोक की लहर दौड़ गयी है। घरों और गलियों में सन्नाटा पसरा है। लोग गम में डूबे हैं।

यह घटना गंजाम जिले के ब्रह्मपुर शहर के गोलंथरा थाने के सामने आज सुबह हुई। इस सड़क हादसे में इस नवविवाहित जोड़े की दर्दनाक परिस्थितियों में मौत हो गयी।

बताया जाता है कि गोलंथरा थाने के सामने एक ट्रैक्टर की चपेट में बाइक के आने से उस पर सवार पति-पत्नी की मौत हो गयी।

पति की पहचान इच्छापुर के मूल निवासी जी वेणु के रूप में हुई है। वहीं पीछे बैठी महिला की पहचान उसकी पत्नी सीएच प्रणिता के रूप में हुई है, जो ब्रह्मपुर की मूल निवासी थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वेणु और प्रणिता बीते शुक्रवार (10 फरवरी) को सात जनम तक साथ निभाने की कसम खाते हुए शादी की थी, लेकिन पांचवें दिन हुए सड़क हादसे में इन दोनों की जान चली गयी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …