Home / Odisha / चिलिका झील में तकनीकी खराबी से नाव फंसी

चिलिका झील में तकनीकी खराबी से नाव फंसी

  • करीब 100 लोग, दो बसें और अन्य वाहन थे सवार

भुवनेश्वर। चिलिका झील में आज एक बार फिर एक वोट फंस गयी। इसमें करीब 100 लोग सवार थे। चिलिका झील में बार-बार नाव और वोट के फंसने की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय बनकर उभरी हैं। बताया जाता है कि आज सातपड़ा से जान्हीकुड़ा जा रहा वोट तकनीकी खराबी आने से फंस गया था, जिसमें करीब 100 लोग, दो बसें और अन्य वाहन लदे थे। खबर लिखे जाने तक पोत पर फंसे यात्रियों को निकालने के प्रयास जारी थे।

इससे पहले 14 जनवरी को 20 श्रद्धालुओं को लेकर मां कालीजय मंदिर जा रही एक नौका घने कोहरे के कारण बीच रास्ते में फंस गई थी। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने कोहरे की स्थिति कम होने तक चिलिका झील में नाव सेवा को अस्थायी रूप से निलंबित रखने का निर्देश जारी किया था। इससे पहले पिछले साल जुलाई में कुछ तकनीकी खराबी के कारण एक पोत फंसा था, जिसमें लगभग 60 यात्री सवार थे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …