Home / Odisha / महिला सशक्तिकरण अब नारा नहीं, बन चुका है वास्तविकता – राष्ट्रपति

महिला सशक्तिकरण अब नारा नहीं, बन चुका है वास्तविकता – राष्ट्रपति

  • कहा- महिलाओं ने कला, साहित्य, संगीत, नृत्य, खेल, विज्ञान व अन्य क्षेत्रों में महिलाओं ने सफलता हासिल की

  • महिला व पुरुष में किसी प्रकार अंतर नहीं

भुवनेश्वर। महिला सशक्तिकरण अब नारा होकर नहीं रह गया है, बल्कि वास्तविकता बन चुका है। कला, साहित्य, संगीत, नृत्य, खेल, विज्ञान व अन्य क्षेत्रों में महिलाओं ने सफलता हासिल की है। महिला व पुरुष में किसी प्रकार अंतर नहीं है। रमा देवी महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यें बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी उत्कर्षता को प्रमाणित किया है। संसद में महिलाओं की संख्या एक सौ से अधिक हुई है।

इस शिक्षण संस्थान की छात्रा रहीं राष्ट्रपति ने अपने अतीत के स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल पद पर रहते हुए उन्होंने दो बार इस संस्थान में आयी थीं। उन्होंने कहा कि वह एक जनजातीय गांव से आकर राजधानी के इस महिला महाविद्यालय में पढ़ा था। उस समय मुख्यमंत्री की बेटी समेत गरीब किसान की बेटी भी यहां पढ़ रही थी। किसी में किसी प्रकार का फर्क नहीं था। उन्हें वह दिन अभी भी य़ाद है। उन्होंने कहा कि 25 पैसे की मुंगफली लेना उनके लिए उस समय बड़ी बात थी। उन्होंने अपने अध्यापकों के बारे में भी जिक्र किया।

कार्यक्रम में कुलाधिपति तथा राज्यपाल प्रो गणेशीलाल, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री रोहित पुजारी ने भी संबोधित किया। राज्य सरकार के मंत्री अशोक पंडा भी इस अवसर पर मौजूद थे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …