Home / Odisha / केंदुझर में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन मरे

केंदुझर में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन मरे

केंदुझर। केंदुझर जिले में आज सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि यह हादसा पांडपड़ा थाना अंतर्गत रूटिसिला के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार विपरीत दिशा से आ रही दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक अन्य युवक का इलाज जिला मुख्यालय अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना पाते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गयी है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …