Home / Odisha / 12 से 14 तक कैपिटल हाईस्कूल में होगा इस्रो महाकाश विज्ञान प्रदर्शनी

12 से 14 तक कैपिटल हाईस्कूल में होगा इस्रो महाकाश विज्ञान प्रदर्शनी

  •  विज्ञान व तकनीकी मंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

भुवनेश्वर। भारतीय महाकाश अनुसंधान संस्थान (इसरो) की ओर से महाकाश विज्ञान केन्द्र, विक्रम साराभाई महाकाश प्रदर्शनी द्वारा स्पेश आन ह्विल प्रदर्शनी का आयोजन आगामी 12 से 14 फरवरी तक भुवनेश्वर के कैपिटल हाईस्कूल में होगा। इस प्रदर्शनी का आयोजन विज्ञान व तकनीनी विभाग के सहयोग से किया जाएगा। राज्य की इस प्रदर्शनी के तैयारियों को लेकर राज्य के विज्ञान व तकनीकी विभाग के मंत्री अशोक पंडा ने आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस कार्यक्रम के तैयारियों को लेकर समीक्षा की।

बैठक में खुर्दा के जिलाधिकारी के सुदर्शन चक्रवर्ती के साथ-साथ जिले के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

विद्यालय व महाविद्यालयों की छात्र-छात्राओं में महाकाश व महाकाश विज्ञान के संबंध में सूचना देने तथा उनमें रुचि जागृत करने के साथ-साथ गत 50 सालों में भारत ने इस क्षेत्र में हासिल किये गये महत्वपूर्ण उपलब्धियों को बताना इस प्रदर्शनी का मूल उद्देश्य है।

इस प्रदर्शनी में प्रतिदिन 14 सौ छात्र विभिन्न चरणों में आयेंगे। 12 व 13 को यह प्रदर्शनी सुबह 9 से शाम के पांच बजे तक चलेगी, जबकि 14 फरवरी को यह प्रदर्शनी सुबह 9 बजे से 12 तक चलेगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …