Home / Odisha / जहरीला मशरूम खाकर एक की मौत, चार की हालत गंभीर

जहरीला मशरूम खाकर एक की मौत, चार की हालत गंभीर

  •  किसिंड की घटना

संबलपुर। जहरीला मशरूम खाकर एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा चार अन्य बीमार हो गए हैं। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल एवं वीर सुरेन्द्र साय इंष्टीटयुट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च में दाखिल कराया गया है। यह घटना संबलपुर जिले के किसिंडा थाना अंतर्गत हीरालाल कांकधर गांव में घटित हुई। मृतक का नाम रमेश लूगून (70) बताया गया है। बीमार व्यक्तियों का नाम अंजली लुगुन (65), अमन बारला (9), सिमन बारला(7) एवं बेतिया बारला (30) बताया गया है। मृतक एवं बीमार सभी एक परिवार से हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतक रमेश ने बीती शाम निकटस्थ जंगल से मयूरडिंब नामक मशरूम लेकर घर पहुंचा। पारंपरिक तरीके से मशरूम को पकाया गया। जिसके बाद रमेश समेत घर के सभी लोगों ने भात के साथ मशरूम खाया। बताया जाता है कि खाने के तीस मिनट बाद ही उन्हें उल्टी-दस्त आरंभ हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने तत्काल उन्हें किसिंडा अस्पताल पहुंचाया। वहांपर उनकी हालत में सुधार नहीं होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल  भेजा गया। वहांपर कुछ समय बाद ही रमेश की मौत हो गई। मामले की संगीनता को देखते हुए अन्य चार को तत्काल वीर सुरेन्द्र साय इंष्टीटयुट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च भेज दिया गया है। तत्काल मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन चारों के स्वास्थ्य में सुधार की खबर है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …