-
भाजपा नेता प्रदीप पुरोहित ने दिया बड़ा बयान
भुवनेश्वर। तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास की हत्या को लेकर भाजपा नेता प्रदीप पुरोहित ने बड़ा बयान देते हुए एक ऐसा दावा किया है, जिसने ओडिशा में राजनैतिक हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने की इच्छा नव किशोर दास के लिए घातक सिद्ध हुई। पुरोहित ने कहा कि नवीन पटनायक के बाद कौन मुख्यमंत्री होगा, यही विवाद उनकी हत्या का कारण है। उन्होंने कहा कि नव किशोर दास तो राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। उसके बावजूद शनि देव के पास क्यों गये थे? उन्होंने कहा कि इस बात की चर्चा हो रही है कि मुख्यमंत्री बनने की आस में वह शनि के पास गये थे। बीजद के अगला मुख्यमंत्री बनने के लिए जो सपना देख रहा है, उसी ने हत्या करवायी है।
उन्होंने कहा कि यह पूर्ण रुप से राजनीतिक हत्या है तथा सरकार जान-बूझकर हत्यारों को सुरक्षा प्रदान कर रही है। यही कारण है कि भाजपा मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
