Home / Odisha / रहस्यम परिस्थितियों में शौचालय से युवक शव मिला
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

रहस्यम परिस्थितियों में शौचालय से युवक शव मिला

ब्रह्मपुर। गंजम जिले के खल्लीकोट करणसाही इलाके में आज सुबह एक युवक की लाश शौचालय से बरामद हुई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। उसकी मौत के कारणों को लेकर रहस्य बरकार है। युवक का शव पड़ोसी के घर के पिछवाड़े बने शौचालय में बरामद किया गया। मृतक की पहचान खल्लीकोट खोला साही के गंगाधर प्रधान के पुत्र मिलू प्रधान के रूप में बतायी गयी है। वह पिछले कुछ महीनों से करणसाही में किराए के मकान में रह रहा है।

स्थानीय लोगों ने शव देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनकी मौत के पीछे की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण पता चल पायेगा। पुलिस मामले की जांच कर ही है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …