-
भूतापाड़ा की घटना
संबलपुर। शनिवार की सुबह 11 बजे के आसपास भूतापाड़ा में 11 केवी बिजली तार की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम सुनील ओराम 45 बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 11 बजे के आसपास सुनील अपने घर के मूनगापेड़ की कटाई कर रहा था। इस दौरान वह बिजली तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घरवालों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराय, किन्तु कुछ समय बाद ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धनुपाली पुलिस ने इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
