भुवनेश्वर। पिछले 24 घंटों के दौरान आंतरिक ओडिशा के झारसुगुड़ा, कंधमाल और सुंदरगढ़ जिलों में एक या दो स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बनी रही। आईएमडी के अनुसार, आंतरिक ओडिशा में न्यूनतम तापमान में एक या दो स्थानों पर उल्लेखनीय गिरावट देखी गई। उत्तरी तटीय ओडिशा के जिलों में एक या दो स्थानों पर उल्लेखनीय वृद्धि हुई और शेष ओडिशा में कहीं कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार, आंतरिक ओडिशा के जिलों में एक या दो स्थानों पर सामान्य से काफी नीचे तापमान था, जबकि तटीय ओडिशा के जिलों में कई स्थानों पर सामान्य से नीचे तथा आंतरिक ओडिशा कुछ जिलों में कुछ स्थानों पर एक या दो स्थानों पर सामान्य से ऊपर तापमान था। मौसम विभाग ने कहा कि ओडिशा में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान (रात के तापमान) में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है और इसके बाद राज्य भर में कुछ स्थानों पर धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी। आईएमडी ने बताया कि ओडिशा के जिलों में शुष्क मौसम रहने की सबसे अधिक संभावना है और झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़ और कंधमाल जिलों में एक या दो स्थानों पर शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
