भुवनेश्वर। जयपुर स्थित विक्रम देव आटोनमस महाविद्यालय को अपग्रेड कर आफिलेटेड विश्वविद्यालय करने संबंधी प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अनुमोदन दे दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा यह जानकारी दी गई है।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मुख्यमंत्री इस महाविद्यालय के प्लाटिनम जुबुली कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जयपुर जाएंगे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
