ब्रह्मपुर। गंजम जिले के ब्रह्मपुर में आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सामने एक महिला और उसके नाबालिग बेटे की मौत हो गयी।
जानकारी के मुताबिक, मां-बेटा दोनों स्कूटर पर अस्पताल से बाहर आ रहे थे, तभी गेट के सामने एक तेज रफ्तार कार ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क का डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया।
मृतक महिला की पहचान सीता अम्मा और बेटे की पहचान रामचंद्र पात्र के रूप में हुई है। मृतक ब्रह्मपुर अंकुली क्षेत्र के बताये गये हैं। महिला और उसके बेटे को गंभीर चोटें आईं और उन्हें एमकेसीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे कुछ देर बाद ही दम तोड़ गए।
सूचना मिलने पर पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची। दोनों वाहनों को जब्त कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
