कंधमाल। जिले के बालीगुड़ा प्रखंड के रुतुंगिया में आज एक अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में हुए विस्फोट में कम से कम तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। खबरों के मुताबिक धमाका उस वक्त हुआ जब तीनों बच्चे अवकाश के दौरान एक साथ बैठे थे।
ऐसा संदेह है कि छुट्टी के दौरान एक साथ बैठे तीन छात्रों में से किसी एक ने पाटाखा लाया था, जिसमें विस्फोट हो गया। हालांकि इसके बारे में अभी तक विस्तृत पता नहीं चला पाया था।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
