भुवनेश्वऱ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 10 फरवरी को ओडिशा आने की संभावना है। हालांकि राष्ट्रपति की ओडिशा यात्रा के बारे में आधिकारिक घोषणा की जानी बाकी है। बताया जाता है कि इस यात्रा के दौरान वह राजधानी स्थित रामादेवी महिला विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।
पता चला है कि राष्ट्रपति ने अपनी मातृ संस्था रमा देवी महिला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने की इच्छा जताई थी। उनके कार्यालय ने इस संबंध में ओडिशा के राज्यपाल और विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति प्रोफेसर गणेशी लाल को अपनी रुचि से अवगत कराया था। मुर्मू ने पिछले साल नवंबर में राष्ट्रपति के रूप में पहली बार ओडिशा का दौरा किया था।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
