-
दुनिया में सबसे अधिक लोगों की बैठने वाला हॉकी स्टेडियम का दर्जा मिला
-
मुख्यमंत्री ने ओडिशा के लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया
भुवनेश्वर। राउरकेला में नवनिर्मित बिरसा मुंडा स्टेडियम को दुनिया में सबसे अधिक लोगों की बैठने वाले हॉकी स्टेडियम का दर्जा मिल गया है। इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। यह जानकारी यहां 5-टी सचिव वीके पांडियन ने इंस्टाग्राम पर खबर साझा की और इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की प्रतिक्रिया का एक वीडियो भी पोस्ट किया। इस वीडियो में देखा जा रहा कि पांडियन इस सूचना देने के लिए मुख्यमंत्री के कमरे में जाते हैं और उनको बताते हैं। इसकी जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि यह वास्तव में रोमांचकारी खबर है। मुझे वास्तव में खुशी है कि गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम को दुनिया के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम के रूप में मान्यता दी है। मैं ओडिशा के लोगों और इसे संभव बनाने वाली टीम को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं कि इसे 15 महीनों में बनाया गया है। यह वास्तव में ओडिशा के लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
गौरतलब है कि बीजू पटनायक प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (बीपीयूटी) के परिसर में 15 एकड़ जमीन पर 261 करोड़ रुपये की लागत से बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम का निर्माण किया गया है। 60 हजार वर्ग मीटर जमीन में फैले बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम परिसर का निर्माण कार्य रिकॉर्ड 15 माह में पूरा किया गया। इसमें 20,000 से अधिक लोगों के लिए बैठने की क्षमता है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
