Home / Odisha / ढेंकानाल में पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या

ढेंकानाल में पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या

ढेंकानाल. यहां विवाद के दौरान एक ग्राम प्रधान ने इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना सदर थानांतर्गत चौलिया खमर गांव में हुई. बताया जाता है कि जवान रामचद्र साहू अपने परिवार के साथ दोल यात्रा में शामिल होने के लिए घर आया था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस दौरान एक डिनर पार्टी के आयोजन को लेकर ग्राम प्रधान श्रीकांत साहू और जवान के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है, जिससे गुस्से में ग्राम प्रधान ने जवान को काफी करीबी से गोली मार दी. गंभीर हालत में उसे पहले जिला स्वास्थ अस्पताल ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने कटक एससीबी मेडिकल कालेज और अस्पताल रेफर कर दिया. यहां पहुंचने के बाद डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया. इस घटना से इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …