Home / Odisha / ढेंकानाल के पूर्व विधायक ने कायम की मिसाल

ढेंकानाल के पूर्व विधायक ने कायम की मिसाल

  •  बेटे की मौत के बाद बहू की करायी शादी

ढेंकानाल। ढेंकानाल के पूर्व विधायक नवीन नंद ने समाज में एक बड़ी मिसाल कायम की है। उन्होंने अपने बेटे की मौत के बाद बहू की शादी करायी है। बताया जाता है कि बीते 22 मई 2021 को कोविद के कारण उनके बेटे संबित की मौत हो गयी थी। इसके बाद पूर्व विधायक ने दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद भुवनेश्वर के नयापल्ली स्थित लक्ष्मी मंदिर में सामान्य  तरीके से आयोजित समारोह में शादी करायी।

जानकारी के अनुसार, कोरोना से संक्रमित होने के बाद संबित को 2021 में कटक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां फेफड़ों के संक्रमण के इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। संबित को स्वास्थ्य सचिव पीके महापात्र के निजी हस्तक्षेप से कटक के अश्विनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, संबित की हालत बिगड़ती गई और उन्हें एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन (ईसीएमओ) की आवश्यकता थी। बेटे को बचाने के लिए पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से मदद करने की गुहार लगाई थी, क्योंकि उस समय कटक में ईसीएमओ की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।

उल्लेखनीय है कि मृतक संबित के पिता नवीन नंद ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर ढेंकानाल से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। वह पहले बीजद के टिकट पर गोंदिया विधानसभा क्षेत्र से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …