-
20 स्थानों पर राज्य सरकार के मंत्री परेड में सलामी लेंगे
भुवनेश्वर। गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे राज्य में तैयारियां जोरो पर हैं। गुरुवार को दो साल के बाद बिना किसी कोरोना रोकटोक के कारण इसे मनाया जायेगा। राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के 20 स्थानों पर सरकार के मंत्री झंडा फहरायेंगे व परेड में सलामी लेंगे। शेष स्थानों पर आरडीसी व जिलाधिकारी मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण मंत्री जगन्नाथ सारका गजपति जिले में झडा फहरायेंगे। वित्त मंत्री निरंजन पुजारी कटक जिले में, कृषि मंत्री रणेन्द्र प्रताप स्वाईं गंजाम जिले में, पंचायतीराज व पर्यावरण मंत्री प्रदीप कुमार अमात सुवर्णपुर जिले में झंड़ा फहरायेंगे।
इसी तरह राजस्व मंत्री प्रमिला मलिक जगतसिंहपुर जिले में, शहरी विकास व आवास मंत्री श्रीमती उषा देवी केन्दुझर जिले में, उद्योग मंत्री प्रताप केशरी देव पुरी जिले में खाद्य आपूर्ति मंत्री अतनु सव्यसाची नायक ढेंकानाल तथा स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास कलाहांडी जिले में झंडा फहरायेंगे।
इसी तरह महिला व बाल कल्याण मंत्री श्रीमती टुकुनी साहू मालकानगिरि जिले में, विज्ञान व टेक्नोलाजी मंत्री अशोक पंडा मयूरभंज जिले में, विद्यालय व जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दास बालेश्वर जिले में, ग्रामीण विकास मंत्री प्रीतिरंजन घड़ेई सुंदरगढ़ जिले में झंड़ा फहरायेंगे।
श्रम मंत्री श्रीकांत साहू कंधमाल जिले में, आईटी व खेल विभाग के मंत्री तुषारकांति बेहरा कोरापुट जिले में, उच्च शिक्षा मंत्र रोहित पुजारी बलांगीर जिले में, हस्तशिल्प मंत्री श्रीमती रीता साहू संबलपुर जिले में तथा मिशन शक्ति मंत्री श्रीमती बासंती हेम्ब्रम देवगढ़ जिले में झंडा फहरायेंगी।
इसी तरह दक्षिणांचल के आरडीसी ब्रह्मपुर में, उत्तरांचल के आरडीसी राउरकेला में झंडा फहरायेंगे। अनुगूल, बौध, जाजपुर, झारसुगुड़ा, खुर्दा, नुआपड़ा, नवरंगपुर, नयागढ़, रायगड़ा जिले में उस जिले के जिलाधिकारी झंडा फहरायेंगे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
