भुवनेश्वर। केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने विशिष्ट स्वतंत्रता सेनानी बक्सी जगबंधु विद्याधर के पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि पाइक विद्रोह के महानायक तथा महान स्वतंत्रता सेनानी बक्सी जगबंधु विद्याधर महापात्र के पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भक्तिभरा श्रद्धांजलि। अंग्रेजों के खिलाफ पाइकों को संगठित करने में इस महान स्वतंत्रता सेनानी की रणनीति, त्याग व साहस युवा पीढ़ी के लिए हमेशा आदर्श रहेगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
