-
भुवनेश्वर के गांधी मार्ग पर फुल ड्रेस रिहलसल संपन्न
भुवनेश्वर। कोरोना के कारण दो साल के बाद बिना किसी प्रतिबंध में राजधानी के गांधी मार्ग पर प्रदेश स्तरीय गणतत्र दिवस परेड कार्यक्रम आयोजित होगा। इसे लेकर मंगलवार की सुबह फुल ड़्रेस रिहलसल संपन्न हुआ।
इस साल प्रदेश स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में कुल 50 ट्रुप भाग लेंगें। राज्यपाल प्रो गणेशीलाल इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होकर परेड में अभिवादन लेंगे। इसे लेकर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़ा बंदोवस्त किये गये हैं। इसमें कुल 23 प्लाटुन फोर्स तैनात किया जाएगा। आज के फुल ड्रेस रिहलसल के अवसर पर राज्य के पुलिस महानिदेशक सुनील बंसल व पुलिस कमिश्नर सौमेंद्र प्रियदर्शी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि पिछले दो साल से कोरोना के कारण राज्य स्तरीय परेड को बड़े पैमाने पर आयोजित नहीं किया जा रहा था। महात्मा गांधी मार्ग के स्थान पर प्रदर्शनी मैदान में परेड आयोजित होता था। इसमें भाग लेने वाली टुकड़ियों की संख्या भी काफी कम होती थी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
