भुवनेश्वर। ओड़िया गायक ह्यूमन सागर व उनकी पत्नी श्रिया के पारिवारिक विवाद के बीच आज महिला थाने में बुलाये जाने के बावजूद कोई भी थाना में नहीं पहुंचा। अब इस कारण पुलिस इन दोनों की काउंसिलिंग 30 जनवरी को करेगी। उस दिन सुबह दस बजे दोनों को थाने में पहुंचने के लिए कहा गया है। दोनों सुबह दस बजे थाने में पहुंचेंगे तथा इसके बाद काउंसिलिंग होगी। कमिश्नरेट पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि ह्यूमन की पत्नी श्रिया ने कल ही स्पष्ट कर दिया था कि वह आज थाने नहीं जाएंगी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
