-
श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके जन्म स्थान पर पहुंचे राज्यपाल व मुख्यमंत्री
भुवनेश्वर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल प्रो गणेशीलाल व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक कटक के ओड़िया बाजार स्थित उनके जन्मस्थान पर पहुंचे। इन दोनों ने वहां नेताजी की प्रतिमूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
नेताजी की जयंती के अवसर पर उनका जन्मस्थान संग्रहालय व जानकीनाथ भवन को विशेष रुप से सजाया गया है। राज्यपाल प्रो गणेशालील व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने संग्रहालय जाकर देखा।
इधर, केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने जयंती के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद किया।उन्होंने ट्वीट कर कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, हम सभी के आदर्श, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन व पराक्रम दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। उनका असाधारण देशप्रेम, शौर्य और भारत मां के लिए उनका त्याग युगों-युगों तक आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
ग़ुलामी की जिन जंजीरों और मानसिकता को तोड़ने का नेताजी ने सपना देखा था, आज उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से पूरा कर रहे हैं। नेताजी का व्यक्तित्व, कृतित्व, आदर्श और विचार सदैव हमारे युवाशक्ति का पथ प्रदर्शित करते रहेंगे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
